उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी बोले- मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ी

देहरादून.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, सख्त भू कानून लागू करना, महिला आरक्षण, नकल विरोधी कानून भी। कहा कि विकास बड़े प्रोजेक्टों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे।

विकास की यात्रा में हमारी संस्कृति, पहचान आगे बढ़े, देवभूमि की पवित्रता बनी रहे, जनसंख्या असंतुलन न हो, पीएम नेतृत्व में विकसित उत्तराखंड में योगदान दें। 2027 में दावों के साथ नहीं अपने किए कामों का रिकॉर्ड लेकर जाएंगे। पीएम मोदी जब से पीएम बने तब से लेकर सारे ही चुनाव में जनमत मिला। जन सेवा सुषम ओर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे और गति मिलेगी।

समाचार पत्र की बड़ी भूमिका –
सीएम धामी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के दौर में समाचार पत्र बड़ी भूमिका निभाता है। तकनीक तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में तथ्यात्मक व जनहित से जुड़ी पत्रकारिता अहम भूमिका निभाती है। सीएम धामी ने कहा कि सड़क, परिवहन, रेल आदि के क्षेत्र में तेजी से काम किए जा रहे हैं। कुछ ऐतिहासिक निर्णय भी लिए जा रहे हैं। 'उत्तराखंड: आशाएं और चुनौतियां' विषयक विमर्श में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आशाएं अनंत होतीं हैं। चुनौतियों का समाधान विमर्श से ही निकलेगा।

मीडिया की जानकारी पहले के दौर से काफी ज्यादा बढ़ गई है मीडिया समाचार देने का एक माध्यम नहीं है बल्कि जनता के बीच संवाद करने का मजबूत स्तंभ है। समस्या समाचार पत्र में प्रकाशित होती है उसमें हमारा भी ध्यान जाता है। प्रशासन का भी ध्यान जाता है और उसका समाधान हो जाता है। सीएम धामी ने कहा कि विकास की गति को और ऊर्जा मिलेगी। मैं आयोजन के लिए बधाई देती हूं। अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि आज के समय में मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सोशल मीडिया के दौर में सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button