
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक रेणु बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं विधायक रेणु बिष्ट के बीच क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के विभिन्न विषयों तथा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।



